Sorting by

×




गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसी क्रम में गोंडा में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात नवपदोन्नत आईएएस आलोक कुमार को बलिया का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। आलोक कुमार को 30 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नत किया था। पदोन्नति के करीब 10 दिन बाद उन्हें पहली आईएएस तैनाती के रूप में बलिया का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
गोंडा में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के रूप में कार्यकाल के दौरान आलोक कुमार को एक तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता रहा है। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। सरकारी चकमार्गों से अतिक्रमण हटाने के विशेष अभियान के दौरान उनके नेतृत्व में 500 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में उनकी रिपोर्ट पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान सभी समुदायों के लोगों से समन्वय बनाकर कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण संचालन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराई थी, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें बलिया जिले के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *