Sorting by

×




लखीमपुर खीरी के मझगई वन रेंज स्थित दिलावल पुरवा गांव के पास बुधवार को गन्ने के खेत में एक बाघ देखा गया है। बाघ के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और वे खेतों में जाने से डर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ग्रामीणों ने चकरोड पार करते देखा जानकारी के अनुसार, खैरहना ग्राम पंचायत के दिलावल पुरवा गांव के पास गन्ने के खेत से चकरोड पर जाते हुए बाघ को देखा गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है। मझगई रेंजर अंकित सिंह ने बताया- जंगल से थोड़ी दूरी पर ही गन्ने का खेत है, जहां बाघ देखा गया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *