Sorting by

×




शामली के कैराना तहसील परिसर में जेबकतरों की सक्रियता सामने आई है। बुधवार को जमीन की नकल निकलवाने आए एक किसान की जेब से अज्ञात चोर ने 5 हजार रुपए चुरा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम युसुफपुर उर्फ चौतरा, थाना झिंझाना निवासी पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी जमीन के कागजात की नकल निकलवाने के लिए कैराना तहसील आया था। वह तहसीलदार कार्यालय के बाहर खिड़की के पास खड़ा था, तभी किसी अज्ञात जेबकतरे ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद जब पीड़ित ने अपनी जेब देखी, तो उसे रुपये गायब मिले। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन न तो चोरी हुए रुपये मिले और न ही चोर का कोई सुराग लग सका। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गई रकम बरामद कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *