Sorting by

×




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी गुरुवार को मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे धार्मिक, संगठनात्मक और जनसंपर्क से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुबह 10:30 बजे विंध्याचल पहुंचेंगे और मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद, 10:50 से 11:15 बजे तक भरूहना स्थित जी.डी. बिनानी कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत, 11:15 से 11:55 बजे तक वे भाजपा जिला कार्यालय, भरूहना में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद, 12:30 से 1:00 बजे तक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे दोपहर 1:15 बजे प्रदेश अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके पश्चात, वे शुक्लहा, कचहरी रोड स्थित भाजपा नेता प्रदीप सोनकर के आवास पर जाएंगे। दोपहर 2:45 बजे नील कमल परिसर में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे। इसके बाद, शुक्लहा प्रजापति बस्ती में श्री राममिलन के आवास पर भी उनका आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सड़क मार्ग से औराई, राजातालाब रिंग रोड, हरहुआ, गाजीपुर और मऊ होते हुए महराजगंज के लिए रवाना होंगे। उनका शाम 7:00 बजे महराजगंज पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *