![]()
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में 5 जुलाई को लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीआरबी चालक ने दीवाल में जोरदार टक्कर मार दी। पीआरबी की टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई इस बारे में ना तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। और ना ही प्रभारी को अवगत कराया गया। ऐसे में मुख्य आरक्षी बृजलाल पटेल और आरक्षित कमलेश कुमार गौड़ के विरुद्ध अनुशासनहीनता, लापरवाही बरती गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने दोनों पुलिस कर्मियों को बुधवार शाम 6 बजे निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बताते चले कि पुलिस कर्मियों द्वारा दीवाल में पीआरबी से टक्कर मारे जाने के बाद इस घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें पुलिस की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिम्मेदारियां का सही से करें निर्वहन
जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ पालन करें कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अनुशासनहीनता पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link