Sorting by

×




जिले के लार थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक को गोली मारने के आरोप में बुधवार के दिन में दो बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को थाना क्षेत्र के ऑलमाइटी मेमोरियल स्कूल, पिंडी के पास प्रकाश यादव को जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई थी। इस मामले में लार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लार पुलिस ने जमसड़ा गांव के पास एक नवनिर्मित मकान से शौर्य यादव (19) निवासी मठ अमौना, शिवम यादव (22) निवासी भागलपुर और अमित यादव (19) निवासी आदर्श नगर पिंडी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान शौर्य यादव के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। वहीं, शिवम यादव के पास से भी एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आपसी रंजिश और विरोध के चलते उन्होंने योजना बनाकर प्रकाश यादव पर गोली चलाई थी। पुलिस ने बरामद अवैध हथियारों के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/27 की बढ़ोतरी की है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शिवम यादव के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अमित यादव के खिलाफ भी पूर्व में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और घटना में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *