Sorting by

×




हाथरस में पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी युवक को आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील कुमार ने पैसों के विवाद में अपने भाई राजेश कुमार की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। घटना 19 जून को हसायन थाना क्षेत्र के खेड़ा सुल्तानपुर गांव में हुई थी। मृतक राजेश कुमार के बेटे दीपक कुमार ने 20 जून को हसायन थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि 19 जून को उनके पिता राजेश अपने दोस्तों के साथ न्योता खाने जा रहे थे, तभी चाचा सुनील ने उनके सिर पर चौखट की लकड़ी (डंडे) से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी सुनील कुमार पुत्र भुजवीर सिंह को गांव हुसैनपुर, सिकंदराऊ-अलीगढ़ मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी खेड़ा सुल्तानपुर, थाना हसायन का निवासी है। पूछताछ में आरोपी सुनील कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 19 जून की रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर था, तभी उसका भाई राजेश कुमार पैसों को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगा। जब सुनील ने गाली देने से मना किया, तो राजेश उससे लिपट गया। गुस्से में आकर सुनील ने राजेश को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। पास में पड़े दरवाजे की चौखट की लकड़ी (डंडे) से सुनील ने राजेश के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *