Sorting by

×


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर में ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत स्वीकृत होजरी सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) क्लस्टर परियोजना की स्थापना को लेकर बुधवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रकाश ने बैठक की अध्यक्षता की।

इसमें परियोजना को शीघ्र लागू करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि संतकबीरनगर होजरी क्लस्टर को 23 अप्रैल 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय समिति (एसएलसी) की 23वीं बैठक में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है।

बैठक में एमएसएमई, भारत सरकार के सह निदेशक संजय कुमार मौर्य एवं वैभव खरे तथा ई एंड वाई के जोनल कंसल्टेंट अनुराग कुमार सिंह ने परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की।

एसपीवी प्रतिनिधि अरविंद कुमार पाठक ने जानकारी दी कि क्लस्टर के तहत होजरी निर्माताओं और बुनकरों के लिए कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, मार्केटिंग सेंटर तथा रॉ मैटेरियल बैंक स्थापित करने का प्रस्ताव है।

इससे उद्यमियों को प्रतिस्पर्धी दरों पर कच्चा माल मिलेगा और प्रसंस्करण व विपणन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय उद्योग को नई गति मिलेगी।

अपर जिलाधिकारी ने एसपीवी प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराएं और जोनल कंसल्टेंट के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने शीघ्र डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने को कहा।

बैठक में एमएसएमई, भारत सरकार के अधिकारियों, उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार गौतम तथा एसपीवी के सदस्य भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *