Sorting by

×


जहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के राजमिलन बैंकट हॉल में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे समाजवादी पार्टी ने एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह सम्मेलन बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में आयोजित किया गया था। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और प्रबंधकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर लाल बिहारी यादव ने मदरसों की जांच संबंधी सरकार के बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षक पढ़ा रहे हों और बच्चे पढ़ रहे हों, वहां आतंकवादी गतिविधियों से क्या संबंध।

कार्यक्रम में नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी, नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल, मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा, वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश तोमर, राहुल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन सहित कई सपा नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

लाल बिहारी यादव ने बताया कि वे बिजनौर में हाजी दानिश अख्तर के चुनाव में मतदान की अपील करने आए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी यह चुनाव निश्चित रूप से जीतेगी।

यादव ने जीत का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेश में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों का मानदेय, जो अखिलेश यादव की सरकार में मिलता था, मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सपा सरकार बनने पर इन शिक्षकों को फिर से मानदेय दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *