Sorting by

×




देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव में बुधवार दोपहर एक बजे खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भाजपा बूथ अध्यक्ष सतीश जायसवाल (55) की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। महुआपाटन गांव निवासी सतीश जायसवाल बुधवार को अपने बड़े बेटे सन्नी जायसवाल के साथ गांव के दक्षिण स्थित अकड़हवा पोखरी के पास खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने का मौका मिलने से पहले ही आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वे खेत में ही गंभीर रूप से झुलस गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के समय उनके बेटे सन्नी जायसवाल कुछ दूरी पर मौजूद थे। पिता को गिरता देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल सतीश जायसवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सतीश जायसवाल अपने पीछे पत्नी निर्मला देवी, दो पुत्र सन्नी और नवीन, तथा तीन बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि सतीश जायसवाल सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *