Sorting by

×




लखनऊ के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने शाम करीब 4 बजे अमीनाबाद चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि फतेहगंज गल्ला मंडी स्थित दुगांवा इलाके के एक मकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही नाका हिंडोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान फतेहगंज गल्ला मंडी, दुगांवा नाका हिंडोला निवासी अजय गुप्ता पुत्र स्व. माताप्रसाद गुप्ता के रूप में हुई। अजय चाट का ठेला लगाता था। पुलिस के अनुसार अजय ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिवार में पत्नी मनीषा और बेटा हर्ष है। शव रखकर प्रदर्शन
परिजनों ने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है मामले की जांच हो। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। मौके पर पुलिस समझा बुझाकर ममला शांत कराने में लगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *