Sorting by

×


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सोमेन्द्र तोमर, अरुण गोविल सहित जनप्रतिनिधियों ने

.

CCSU में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

CCSU में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों से योजना का लाभ लेने तथा अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है।

मेरठ में 22 शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मेरठ में 22 शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड

कार्यक्रम में मेरठ जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के 16 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 6 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्ड प्राप्त करने वालों में भूपेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, संजीव भारद्वाज, सुधीर कुमार, रेनू सिंह कदान, अंकुश सिंह, प्रियंका, रिचा कटारिया, अभिषेक जायसवाल, नीतू रानी, सरिता, विनीत कुमार, नीलम पंकज, मनोज वशिष्ठ, कौसर जहां, अनिरुद्ध गोयल, द्रोणवीर सिंह यादव, शिल्पी, डी.एन. यादव, मनीष कुमार, वीपी सिंह और आशीष अवस्थी शामिल रहे।

डीबीटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को चेक और स्टेशनरी वितरित की गई

डीबीटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को चेक और स्टेशनरी वितरित की गई

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जजमाना की रसोइया रीना सैनी को भी सांकेतिक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया। वहीं डीबीटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं रूही, विशु सागर, परी, खुशी और कीर्ति को चेक और स्टेशनरी वितरित की गई।

कार्यक्रम में हरिकान्त अहलूवालिया, अमित अग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, बीएसए आशा चौधरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षामित्र तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *