![]()
कानपुर के पनकी में मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी पर दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात को हमला कर दिया। दबँगो ने लोहे की राड और लाठी डंडे से जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुँचे परिजनों ने उसे पास के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने पनकी थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुरानी रंजिश के चलते किया हमला रतनपुर कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार कनौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नारायणा मेडिकल कॉलेज, पनकी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 7 जुलाई 2026 की शाम देर रात को वह ड्यूटी समाप्त कर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 से बाहर निकलकर घर जा रहे थे। तभी लगभग 50 मीटर आगे बढ़ने पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडों और बेल्ट से हमला कर बेरहमी से मारपीट की। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पनकी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्या बोले एसीपी पनकी एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है। जाँच कर कार्रवाई की जायेगी।
Source link