Sorting by

×




हाथरस में आज बुधवार को दोपहर 11:30 बजे के लगभग राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा, जिसमें भाजपा के एक कार्यक्रम में भगवान हनुमान के स्वरूप के राजनीतिक उपयोग पर आपत्ति जताई गई है। यह ज्ञापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम से संबंधित है। आरोप है कि इस कार्यक्रम में भगवान श्री हनुमान जी के स्वरूप को भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराया गया, जिससे सनातन धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी व्यक्तियों और आयोजकों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की भी अपील की है। मोर्चा ने भविष्य में देवी-देवताओं और धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, सभी राजनीतिक दलों को धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने हेतु आवश्यक परामर्श और निर्देश दिए जाने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया है। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद…. यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी के निर्देशन पर जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, सौरभ पराशर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, अतुल पंडित, अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भोला पंडित, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *