Sorting by

×




मिर्जापुर में मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने खुद को ‘हाउस अरेस्ट’ किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जिला प्रशासन ने उन्हें उनके चंदईपुर स्थित आवास पर ही रोक दिया और उनसे समस्याओं से संबंधित ज्ञापन वहीं प्राप्त किया। गहरवार मुख्यमंत्री को जिले की जर्जर सड़कों, जलभराव, नटवा ओवरब्रिज के नीचे जल निकासी की समस्या और स्वास्थ्य विभाग में कथित 6.82 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। दिलीप सिंह गहरवार के अनुसार, मुख्यमंत्री से मिलकर जनसमस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के मामलों से अवगत कराने का कार्यक्रम दो दिन पहले ही तय किया गया था। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन ने उन्हें उनके चंदईपुर स्थित आवास पर ही रोक दिया।
उन्होंने इस कार्रवाई को ‘हाउस अरेस्ट’ बताते हुए कहा कि प्रशासन ने उनके आवास पर पहुंचकर ही ज्ञापन स्वीकार किया। विंध्याचल में सपा नेता अवनीश मिश्रा को भी कथित तौर पर ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया। गहरवार ने आरोप लगाया कि यदि जनता अपनी समस्याएं सीधे शासन तक नहीं पहुंचा सकती तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। करणी सेना जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक होने से रोकना चाहती है। उन्होंने अपने ज्ञापन में उठाए गए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अभिषेक सिंह धवल, डॉ. अवनीश सिंह गहरवार, शाश्वत सिंह, पुष्कर सिंह राठौर, अनुराग सिंह, विनीत सिंह, उदय सिंह, प्रीतम सिंह, युवराज सिंह, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *