![]()
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया ग्रामसभा में मंगलवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पहचान शिवानंद राजभर के रूप में हुई है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, पलिया निवासी जीवधन राजभर का पुत्र शिवानंद राजभर (17) मंगलवार को किसी काम से मऊ गया था। शाम करीब 5:30 बजे वह मऊ-शाहगंज रेल मार्ग पर रेलवे पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। शिवानंद ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक के घर सूचना पहुंचने पर परिवार में गम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि शिवानंद अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
Source link