Sorting by

×




गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के एक पेंट के दुकानदार के घर बुधवार भोर में करीब 5 बजे एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता ) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि विदेश से जुड़े साइबर फ्राड की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। एटीएस टीम तिवारीपुर के इलाहीबाग स्थित माई धिया गढ़ही मोहल्ले में पेंट के दुकानदार के घर सुबह-सुबह अचानक पहुंची। 5-6 गाड़ियों का काफिला देखकर मोहल्लेवालों के भी होश उड़ गए। टीम भोर में ही गोरखपुर पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ पेंट के दुकानदार के घर पहुंची। वहां कई घंटे से मोबाइल फोन, दस्तावेज व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य की गहन जांच कर रही है। कुछ देर पहले मजिस्ट्रेट को भी मौके पर बुलाया गया है। विशाखापट्टनम का मामला, जांच कर रही टीम सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विशाखापट्टनम में दर्ज साइबर फ्राड के एक मामले से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि विदेश से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क से कनेक्शन होने की आशंका के आधार पर यूपी एटीएस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, अभी तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। एटीएस टीम दुकानदार जमाल अहमद और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। घर में मौजूद दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय थाना तिवारीपुर थानेदार भी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। सुबह 10 बजे बुलाए गए मजिस्ट्रेट एटीएस का सहयोग कर रहे हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि जांच दूसरी एजेंसी कर रही है। फिलहाल टीम को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और एटीएस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *