Sorting by

×




गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान (72) का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए मंगलवार को एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी पूनम जालान, पुत्र अनुज जालान व तनुज जालान सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
जालान कानकास्ट के नाम से उनकी सरिया बनाने की फैक्ट्री है। इसे गोरखपुर की पहली सरिया फैक्ट्री माना जाता है। वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े थे। समाजसेवा में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उनके निधन पर उद्यमी, व्यापारी और शुभचिंतकों ने दुख जताया है। आज शाम तक पार्थिव शरीर गोरखपुर लाया जाएगा। गुरुवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओमप्रकाश जालान, जालान परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता युगुल किशोर जालान भी इस क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी थे। ओमप्रकाश जालान तीन भाई थे। उनके दूसरे नंबर के भाई अशोक जालान भी यहां के बड़े उद्यमी हैं और गीडा में अंकुर स्टील फैक्ट्री में अंकुर टीएमटी सरिया का निर्माण करते हैं। यह इंटीग्रेटेड स्टील फैक्ट्री है। इसके साथ ही टेक्सटाइल क्षेत्र में भी उनका निवेश है। उनके सबसे छोटे भाई विनोद जालान का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह भी उद्यमी थे। 25 जून को घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जाना था हाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को उनके बरगदवा स्थित आवास पहुंचे थे। वह पूरे परिवार से मिले थे और उद्यमी ओमप्रकाश जालान का स्वागत किया था। इस दौरान उनकी पत्नी पूनम जालान, पुत्र अनुज जालान, तनुज जालान, परिवार के सदस्यों राधा जालान, जया जालान, संचित जालान, कविता जालान आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *