Sorting by

×




गोंडा में पूर्व सांसद विनय कटियार के खिलाफ ई-एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत छात्र नेता अंकित शुक्ला ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज करवाई है। अंकित शुक्ला ने कौड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार कल देर शाम करीब 6 बजे ऑनलाइन ई-एफआईआर की थी। इसके बाद आज बुधवार सुबह 9:30 बजे छात्र नेता अंकित शुक्ला ने कौड़िया थाने में लिखित तहरीर भी दी, जिसमें पूर्व सांसद कटियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। अंकित शुक्ला ने बताया कि विनय कटियार ने प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे लाखों लोगों में आक्रोश है। छात्र नेता के अनुसार, यह टिप्पणी मीडिया में सुर्खियां बटोरने और धीरेंद्र शास्त्री को बदनाम करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे हिंदू समाज में गलत संदेश जा रहा है और माहौल बिगड़ सकता है। अंकित शुक्ला ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कई पदयात्राएं की हैं, लेकिन अब उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अंकित शुक्ला ने पुलिस से अपनी शिकायत स्वीकार कर कठोर कार्रवाई करने का निवेदन किया है, क्योंकि उनके अनुसार इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले पर कौड़िया थाना अध्यक्ष ने बताया कि ई-एफआईआर प्राप्त होने के बाद उसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ई-एफआईआर कोई भी व्यक्ति कर सकता है स्वीकार करके उसे पर कार्रवाई करना यह पुलिस का अधिकार है हमारी जांच में अगर सही होगा तो हम उसे स्वीकार करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *