Sorting by

×




मथुरा में मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश बुधवार तड़के तक रुक-रुककर जारी रही। करीब 16 घंटे तक चले बारिश के दौर से मौसम पूरी तरह बदल गया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भरा पानी बारिश के चलते शहर की कई मुख्य सड़कें, कॉलोनियां और निचले इलाके पानी से भर गए। कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात भी धीमा रहा। किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश बारिश ने किसानों के चेहरे भी खिला दिए हैं। किसानों का कहना है कि समय पर हुई मानसूनी बारिश से खरीफ फसलों, खासकर धान की फसल को पर्याप्त नमी मिलेगी। इससे सिंचाई की जरूरत कम होगी और फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ेगी। कृषि विशेषज्ञों का भी कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो इसका सीधा लाभ खेती को मिलेगा। अगले कुछ दिन भी बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मथुरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जलभराव वाले इलाकों में सावधानी की सलाह प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना बना रह सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *