Sorting by

×




यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मुरादाबाद समेत 50 शहरों में बारिश हुई। शामली में सड़कों पर नदियों जैसा बहाव दिखा। कारें और बाइकें बहने लगीं। बच्चे सड़क पर तैरते दिखे। मथुरा के वृंदावन में भी सड़क पर नदियों जैसा बहाव दिखा। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बहा। तेज हवा के चलते नाविकों ने नावों का संचालन बंद कर दिया है। हापुड़ में बाजार में जलभराव हो गया। पानी दुकानों में घुस गया। कारोबारी स्टूल पर बैठकर खुद को बचाते दिखे। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल, बुधवार को प्रदेश के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा- पानी तेजी से आ रहा है, यहां से जल्दी निकल जाएं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा सोनभद्र में 31 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 10.5 मिमी से 195 प्रतिशत ज्यादा है। 1 जून से अब तक 78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि 142.7 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। अब तक 45 प्रतिशत बारिश कम हुई है। बारिश की 7 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बना था, जो उत्तरी ओडिशा तट को पार करते हुए दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है। इसके असर से यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। यूपी में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *