Sorting by

×




मैंने रिटायर IAS के बेटे देवाशीष से कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती हूं। मेरी 16 साल की बेटी है, लेकिन वह कह रहा था कि तुम्हें शादी करनी पड़ेगी। मैं मना करती रही। फिर उसने जबरन एनर्जी ड्रिंक पिलाई और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर ईंट से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। कानपुर IIT में काम करने वाली महिला ने दैनिक भास्कर को ये बातें बताईं। सोमवार को उस पर रिटायर IAS के बेटे ने कार में ईंट से जानलेवा हमला किया था। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने आरोपी को कार से खींचकर निकाला और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राइमरी इलाज के बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के 24 घंटे बाद महिला को होश आया। सोमवार शाम को महिला ने दैनिक भास्कर टीम से बातचीत की और पूरा मामला बताया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर देवाशीष निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 2 तस्वीरें देखिए- पीड़िता की जुबानी, पूरी घटना पढ़िए पीड़ित महिला ने कहा- मैं IIT कानपुर में नौकरी करती हूं। पति की 2020 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बेटी 16 साल की है। स्वरूप नगर के राज टावर में रहने वाले देवाशीष निगम से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। हम लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना है। पति की मौत के कुछ साल बाद देवाशीष मुझ पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा था। मैं बार-बार मना कर रही थी। इसके बाद भी वह लगातार कॉल और संपर्क कर रहा था। लगातार फोन कॉल और मैसेज करके मुझे बुला रहा था। मैंने सोचा, उससे एक बार मिलकर मामला रफादफा कर लूं। देवाशीष की जिद पर ही शनिवार, 4 जुलाई की शाम 7 बजे IIT से निकली तो देवाशीष का कॉल आया था। मैं उससे मिली और उसकी कार में बैठ गई। कार में बैठते ही वह फिर से शादी के लिए दबाव बनाने लगा। बोला- मुझसे शादी कर लो, नहीं तो मर जाऊंगा। मैंने कहा- मुझे तुमसे शादी नहीं करनी है। प्लीज, मेरे पीछे मत पड़ो। इसके बाद भी वह नहीं माना। ‘देवाशीष बोला- एनर्जी ड्रिंक पी लो, थोड़ा अच्छा लगेगा’ महिला ने कहा- मेरी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं लग रही थी। मैंने कहा- मुझे परेशान मत करो। उसने कहा- एनर्जी ड्रिंक पी लो। मैंने कहा- मुझे नहीं पीना है, मुझे प्यास नहीं है। फिर उसने जबरन ड्रिंक पिला दी। एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद मुझे कमजोरी सी लगने लगी। इसके बाद उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिर बिठूर वाले रास्ते पर गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। वह पीछे से आया और मेरा गला दबाया। मैंने उसका हाथ खींचकर कहा- ये क्या कर रहे हो। मैंने विरोध किया तो वह कार से नीचे उतरा, ईंट उठाकर लाया और मेरे सिर पर मार दिया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी पुलिस के अनुसार, देवाशीष निगम की मां चंद्रा निगम रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। पिता रमेश शंकर निगम का निधन हो चुका है। देवाशीष की 2014 में शादी हुई थी। उसकी एक बेटी है। वह पिछले छह महीने से पत्नी से अलग रह रहा था। ———————————
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी STF ने बदमाश आसिफ अली को मार गिराया:जौनपुर डबल मर्डर में वांटेड था, कानपुर का रहने वाला था यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने मुखबिर की सूचना पर आसिफ को घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। असीम कानपुर का रहने वाला था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *