![]()
गोरखपुर में कांग्रेस कमिटी की ओर से मंगलवार को दोपहर 12 बजे से राम मंदिर चढ़ावा चोरी सद्बुद्धि यात्रा निकाला गया। यह यात्रा टाउन हॉल से निकल का गोलघर काली मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाएं। उनका कहना है कि चंदा चोरी मामले में अभी तक छोटे- छोटे लोगों पर कारवाई की जा रही है। जो मुख्य आरोपी हैं उनको बाहर नहीं लाया जा रहा है। उनकी मांग है कि चंदा चोरी में जो बड़े लोग, मुख्य साजिशकर्ता करता है उनके खिलाफ FIR हो और कठोर से कठोर कारवाई हो। 2 तस्वीरें देखिए… पढ़िए जिला अध्यक्ष ने क्या कहा …
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा- केंद्र की सरकार, प्रदेश की सरकार ने पहले देश के सभी संसाधन बेच कर पूंजीपतियों को दिया। जब उससे भी उनकी आत्मा और पेट नहीं भरा तो ये लोग मंदिरों के चढ़ावा को, श्रृद्धालुओं के चढ़ावा को चोरी कर रहे हैं। भगवान के चरणपादुका तक बेच डाल रहे हैं। सनातन धर्म के नाम पर, हिंदू धर्म के नाम पर खिलवाड़ कर रहें। ऐसे चंदा चोरों के खिलाफ आज गोरखपुर के जिला और महानगर कांग्रेस कमिटी ने सद्बुद्धि यात्रा निकाला है। ताकि ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे। जो लोग चंदा चोरी में लिप्त हैं इससे बाज आएं और इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा- जिला अध्यक्ष
उन्होंने आगे कहा कि पूरी तरह से यह मोदी और योगी सरकार की संलिप्तता है। चंदा चोर उनके दल के लोग हैं, उनके पार्टी के लोग हैं। इसीलिए उनके संरक्षण में पूरी तरीके से देश के सभी मंदिरों में इस समय चंदा चोरी अभियान चलाया जा रहा है। देश को लूटा जा रहा है। वहीं चंपत राय के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि इससे काम नहीं चलेगा। जो पूरी तरीके से संलिप्त लोग हैं। ये बड़ी मछलियों को छोड़ रहे हैं। जो इनके मित्र हैं, साथी हैं जो चंदा चोरी में शामिल हैं उनको छोड़ा जा रहा है। कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग
छोटे- छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले में जो बड़े लोग इसमें शामिल हैं, जो मुख्य साजिशकर्ता हैं उनके खिलाफ FIR किया जाए। उनको पकड़ कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें
इस यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहें। सभी ने मिलकर यात्रा में, ‘रघुपति राघव राजा राम, सबको सद्बुद्धि दें भगवान’ भजन गाकर यात्रा की शुरुआत की।
Source link