Sorting by

×


कानपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में 10 साल की बेटी के साथ छेड़खानी से परेशान पिता का सब्र टूट गया। उसने आरोपी लड़के के पिता पर तमंचा तान दिया। बोला- अगली बार कुछ हुआ तो खोपड़ी में गोली मार दूंगा।

इस घटना के बाद पिता ने X पोस्ट में लिखा- मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही निर्दोष बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए।

पीड़ित लड़की ने भी वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा- मैं अपने घर के सामने वाले एक लड़के से बहुत परेशान हूं। मैं जब घर से बाहर निकलती हूं तो वो अपनी छत से मुझे गंदे-गंदे इशारे करता है। सीटी बजाकर परेशान करता है। मेरे पापा ने मुझे साइकिल दिलाई है। साइकिल चलाने जाती हूं तो वह मुझे पकड़ने आ जाता है। मैं जहां भी जाती हूं, वो मेरा पीछा करता है।

लड़की ने वीडियो 6 जून को जारी किया था, जो आज, मंगलवार को वायरल है। धमकाने और छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लड़की के पिता की तलाश कर रही है।

वहीं, कांग्रेस ने सरकार से पूछा- योगी जी, क्या यही है आपका “मिशन शक्ति”? क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा?

यह तस्वीर आरोपी की है। लड़की ने वीडियो जारी करके कहा- जब घर से निकलती हूं तो आरोपी अश्लील हरकत करता है।

यह तस्वीर आरोपी की है। लड़की ने वीडियो जारी करके कहा- जब घर से निकलती हूं तो आरोपी अश्लील हरकत करता है।

पिता ने कहा- क्या प्रशासन किसी बड़ी वारदात के होने का इंतजार कर रहा?

मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की के पिता ने कहा- एक बेटी के पिता के रूप में, मेरा दिल कांप रहा है। बाद में मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही इस निर्दोष बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए। 10 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले 18 साल के लड़के के अश्लील कृत्यों, भद्दे इशारों और उत्पीड़न से इतनी भयभीत है कि उसे सोशल मीडिया पर आकर रोते हुए न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है।

घर में सिर्फ मां और बेटी ही रहती हैं और आरोपी परिवार पैसे और प्रभाव के बल पर हर जगह मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। जब मां शिकायत करने जाती है, तो उसे गालियां और धमकी मिलती है।

आखिर कब तक हमारी बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने, साइकिल चलाने या सांस लेने से भी डरती रहेंगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी वारदात के होने का इंतजार कर रहा है? मुख्यमंत्रीजी और कानपुर पुलिस से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस रसूखदार परिवार की गर्मी शांत की जाए और इस बेटी को तुरंत सुरक्षा और न्याय दिया जाए।

यह तस्वीर 27 जून की है। जब लड़की के पिता आरोपी के घर पहुंचे और बोले- ऐसा हुआ तो खोपड़ी खोल दूंगा।

यह तस्वीर 27 जून की है। जब लड़की के पिता आरोपी के घर पहुंचे और बोले- ऐसा हुआ तो खोपड़ी खोल दूंगा।

आरोपी के पिता को तमंचा तानकर धमकाया था

27 जून को लड़की के पिता आरोपी के घर पहुंचे थे। आसपास के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर समझौता करा रहे थे। तभी पिता घर से तमंचा लेकर आया और आरोपी के पिता के सिर पर सटा दिया। बोले- आप सभी लोगों की बात मान ली, लेकिन अगली बार कुछ हुआ तो इसकी खोपड़ी में गोली मार दूंगा। आप सब सामाजिक लोगों की वजह से छोड़ दिया, लेकिन अगली बार छोड़ूंगा नहीं।

बेटी की मां बोली- अगर खुद का घर नहीं होता तो यहां से चली जाती

पीड़ित बेटी की मां ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से कहा- मेरे पति प्रयागराज में प्राइवेट जॉब करते हैं। मैं घर में अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहती हूं। घर के सामने रहने वाले अधिवक्ता का बेटा आए दिन बेटी को अश्लील इशारे करता है। जब मैंने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की, तो वो गाली-गलौच करने लगे।

अधिवक्ता का बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मैं दो साल से डरी हुई हूं, बेटी से छेड़खानी के विरोध में आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाता है। ये मेरा घर है। अगर मैं किराए के घर में रह रही होती तो खाली करके चली जाती।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया-

QuoteImage

मामला संज्ञान में है, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी पीड़िता की ओर से कुछ वीडियो पुलिस को मुहैया कराए गए थे, जिसमें वह अश्लील इशारे करता दिख रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage

कांग्रेस ने कहा- आखिर कब तक बेटियां डरती रहेंगी?

कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया है। X पर लिखा- कानपुर से आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जहाँ एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले रसूखदार लड़के की गंदी हरकतों और प्रताड़ना से इस कदर खौफ में है कि उसे रोते हुए न्याय की भीख मांगनी पड़ रही है।

घर में मां-बेटी अकेली हैं, और आरोपी परिवार पैसे और रसूख के दम पर पुलिस-प्रशासन को जेब में रखकर घूम रहा है। जब माँ शिकायत करने जाती है, तो उन्हें गालियां और धमकियां मिलती हैं।

योगी जी, क्या यही है आपका “मिशन शक्ति”? क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा? बाद में मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज इस मासूम के लिए आवाज उठाइए और इस अहंकारी रसूखदार परिवार पर बुलडोज़र वाली कार्रवाई कीजिए। आखिर कब तक बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने से डरती रहेंगी?

——————————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी STF ने बदमाश आसिफ अली को मार गिराया:जौनपुर डबल मर्डर में वांटेड था, कानपुर का रहने वाला था

यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने मुखबिर की सूचना पर आसिफ को घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। असीम कानपुर का रहने वाला था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *