Sorting by

×




प्रयागराज में मंगलवार दोपहर धूमनगंज और जार्ज टाउन थाने के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। सपा नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लेकर झूठा दावा फैलाया गया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया। धूमनगंज थाने में पहले ही दी थी तहरीर सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि पार्टी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पहले ही धूमनगंज थाने में तहरीर दी थी। तहरीर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों की ओर से दी गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी के विरोध में कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। सोशल मीडिया दावे को बताया झूठा सपा नेताओं ने कहा कि राम मंदिर प्रकरण में जेल में बंद टुननू यादव के साथ अखिलेश यादव की बातचीत होने का सोशल मीडिया पर किया गया दावा पूरी तरह झूठा है। उनका आरोप है कि भाजपा आईटी सेल ने इस दावे को सोशल मीडिया पर फैलाया। पार्टी ने इसे भ्रामक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। जार्ज टाउन थाने पर भी हुआ प्रदर्शन जार्ज टाउन थाने के बाहर सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वे मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने ऊपर से निर्देश होने की बात कहकर एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। सपा नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *