Sorting by

×




मुरादाबाद में उत्तराखंड की एक दलित युवती ने संभल निवासी युवक पर शादी का दबाव बनाकर तीन साल तक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दो लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और जातिसूचक शब्द कहकर भी प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मझोला थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने डीआईजी मुनिराज-जी से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर मझोला पुलिस ने मंगलवार को संभल जिले के एंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के अलिया कल्याणपुर निवासी मयंक चौधरी, उसके पिता और अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मयंक को हिरासत में ले लिया है। स्कूटी दिलाने के बहाने हुई पहचान पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह हरिद्वार की रहने वाली है और मुरादाबाद में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती है। वर्ष 2023 में स्कूटी खरीदने के दौरान उसकी मुलाकात मयंक चौधरी से हुई। आरोपी ने खुद को स्कूटी खरीदने-बेचने का काम करने वाला बताया और स्कूटी दिलाने के नाम पर उससे रुपये ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि न तो उसे स्कूटी दिलाई गई और न ही उसके पैसे लौटाए गए। बाद में आरोपी व्हाट्सएप पर उससे संपर्क करने लगा। नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता का आरोप है कि पैसे लौटाने के बहाने आरोपी उसे कांशीराम नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2023 से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर वह व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो डालने और बदनाम करने की धमकी देता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव भी बनाता था। जनवरी 2026 में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये भी वसूल लिए। समझौते का दबाव बनाने का आरोप पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बाद भी उस पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके पिता ने जबरन उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए हैं। पुलिस का कहना है कि डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *