Sorting by

×




वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान घायल हुए दुकानदार की मंगलवार रात मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मरियम अस्पताल वाली गली से देवली गली की ओर जाते समय ध्वस्त किए जा रहे मकान की एक पटिया उनके सिर पर गिर गई थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां रात करीब 9:45 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान देवली गली मोड़ निवासी बैग कारोबारी परवेज खान (45) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ध्वस्तीकरण के दौरान सिर पर गिरी पटिया देवली गली मोड़ निवासी कारोबारी परवेज खान (45) की बैग की दुकान है। मंगलवार दोपहर दालमंडी प्रोजेक्ट के तहत ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान परवेज खान मरियम अस्पताल वाली गली से निकलकर देवली गली की ओर जा रहे थे। तभी ध्वस्त हो रहे मकान के मलबे से एक पटिया निकलकर उनके सिर पर आ गिरी। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पहले कबीरचौरा, फिर ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से परवेज खान को पहले कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां सिटी स्कैन के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। रात 9:45 बजे हुई मौत ट्रॉमा सेंटर के सूत्रों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती रही। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। 40 साल पुरानी है बैग की दुकान परवेज खान की देवली गली मोड़ पर करीब 40 साल पुरानी बैग की दुकान है। हादसे के समय वह अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *