Sorting by

×




मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के ठठेरवाड़ा में दो हिंदू युवकों के साथ हुई मारपीट के बाद मंगलवार रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए। देर रात तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। बजरंग दल महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा का आरोप है कि अमन प्रजापति और विशाल के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने सुनियोजित तरीके से मारपीट की। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मारपीट की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता ठठेरवाड़ा पहुंच गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप
महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर देहलीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समझाने और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उनकी मांग स्पष्ट है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। एसएचओ से कार्यकर्ताओं की बहस
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया। देर रात तक क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थी।
खबर अपडेट होगी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *