Sorting by

×




मध्य प्रदेश के गुना जिले में दर्ज चेन स्नेचिंग के मामले के वांटेड को पकड़ने पहुंची एमपी पुलिस के साथ प्रयागराज के करछना बरांव गांव में मंगलवार सुबह धक्कामुक्की की गई। मौके पर जुटी महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। बाद में स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर स्थिति संभली लेकिन एमपी पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। गुना जिले में हुई थी घटना
गुना जिले में जैन समाज के एक कार्यक्रम के दौरान कई लोगों की सोने की चेन चोरी हो गई थीं। मामले की जांच में करछना थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी संजय उर्फ अजय सोनकर का नाम सामने आया। इसके बाद गुना पुलिस की टीम करछना पुलिस के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची। पुलिसकर्मी ने दौड़ाकर पकड़ा
बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान उसे गिरफ्तारी का अंदेशा हुआ और वह भागने लगा। एक पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे पकड़ लिया, लेकिन तभी बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच आरोपी पुलिस की पकड़ से छूटकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही करछना समेत आसपास के थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एमपी पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया, मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई। धक्कामुक्की हुई थी। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। एमपी पुलिस की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *