![]()
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पति ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी ही पत्नी और सास को बदनाम बदनाम किया। पति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया और सास के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और हथियार के साथ वीडियो पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके में रह रही थी महिला, पति ने बनाई फर्जी आईडी पनकी के बदंआपुर निवासी रजनी राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। कुछ दिन पहले पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। और मायके पक्ष के लोगों को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। आरोप है कि उनके पति बृजेश राजपूत निवासी गंभीरपुर ने इंस्टाग्राम पर शिवा राजपूत’नाम से फर्जी आईडी बनाई। इस आईडी से आरोपी लगातार रजनी और उनकी मां के खिलाफ गलत पोस्ट कर रहा था। पोस्ट में दोनों के चरित्र पर सवाल उठाए गए और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। उसने ज़ब पति से फोनकर पोस्ट डिलीट करने की बात कही तो वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद वह पनकी थाने जाकर तहरीर दी। हथियार के साथ वीडियो डालकर फैलाया डर तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर कुल्हाड़ी के साथ अपना वीडियो भी अपलोड किया। पीड़िता का आरोप है कि इसका मकसद उन्हें और उनके परिवार को डराना-धमकाना था। पीड़िता की शिकायत पर पनकी पुलिस ने आरोपी पति बृजेश राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर पति पर मुकदमा दर्जकर सोशल मीडिया पर मौजूद साक्ष्यों की जांच की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link