![]()
गोरखपुर में बिजली विभाग ने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे शटडाउन की सूचना जारी करते हुए बताया कि विकास कार्यों के चलते बुधवार को कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी। सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और पावर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग के कारण बिजली विभाग ने अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों से संचालित कई 11 KV फीडरों का शटडाउन घोषित किया है। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शहर और आसपास के कई मोहल्लों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है। राप्तीनगर न्यू और मानबेला में दो चरणों में रहेगा शटडाउन बिजली विभाग के अनुसार सड़क चौड़ीकरण कार्य की वजह से राप्तीनगर न्यू विद्युत उपकेंद्र से संचालित रेल विहार और करीमनगर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग होने के कारण यहां से निकलने वाले सभी 11 KV फीडर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा मानबेला विद्युत उपकेंद्र से संचालित सभी 11 KV फीडरों की आपूर्ति दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। इन फीडरों की भी रहेगी बिजली बंद सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के पश्चिमी जनप्रिय फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंत नगर फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र के मोती पोखरा, फेस-3 और बशारतपुर फीडर, खोराबार उपकेंद्र के सूबा बाजार फीडर तथा पीपीगंज उपकेंद्र के बढ़या फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं मिलेगी। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और उपकरणों की टेस्टिंग जैसे जरूरी तकनीकी कार्यों के लिए लिया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी की मोटर चलाने, मोबाइल व इनवर्टर चार्ज करने सहित अन्य आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। तकनीकी कार्य पूरा होते ही संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएगी।
Source link