Sorting by

×




लखनऊ के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि फतेहगंज गल्ला मंडी स्थित दुगांवा इलाके के एक मकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही नाका हिंडोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान फतेहगंज गल्ला मंडी, दुगांवा नाका हिंडोला निवासी अजय गुप्ता पुत्र स्व. माताप्रसाद गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अजय ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *