Sorting by

×




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे दर्शन पूजन के बाद वह सीधे विश्वनाथ मंदिर पहुंचे वहां उन्होंने सावन की तैयारी की जानकारी लेने के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। देखें तस्वीर… नगर निगम से छोटी नावों का पंजीकरण जनपद में गतिमान निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण कार्य 18 माह में कराए जाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। उन्होंने गंगा नदी में नावों के सुचारू संचालन की व्यवस्था के सम्बन्ध में नाविकों के साथ बैठक कर छोटी नावों का स्थानीय स्तर पर नगर निगम के माध्यम से पंजीकरण कराकर उन्हें लाइफ जैकेट आदि अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया। दालमंडी का कार्य समय पर पूरा करने का दिया निर्देश दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के सम्बन्ध में अवशेष भवनों का नियमानुसार मुवायजा वितरित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शीघ्रता से कराए जाने का निर्देश दिया। जलजीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी भी स्तर पर कार्य में हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। पेयजल पाइप लाइन बिछाये जाने के दौरान खोदी गई सड़को का साथ-साथ मरम्मत कार्य भी अवश्य कराया जाय। इसमें कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगस्त में रोप-वे का कार्य होगा पूरा – मंडलायुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बन रहे रोप-वे के प्रगति की जानकारी लेते हुए उसे तय समयसीमा में पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को बताया कि माह अगस्त तक रोप वे का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। कांवरियों के लिए हो बेहतर व्यवस्था – CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बैठक में श्रावण मास के दौरान प्रशासन तथा पुलिस विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा काशी विश्वनाथ धाम तथा वाराणसी परिक्षेत्र में स्थित विभिन्न शिवालयों में की जा रही तैयारियों को विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के दौरान प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, बेहतर समन्वय स्थापित करके कार्य करे। परिवहन व रेलवे के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि भीड़ नियंत्रण व बेहतर सुरक्षा श्रद्धालुओं को मिल सके। डीएम बोले- शहर में 191 विकास कार्य गतिमान है जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि 2014 से अब तक कुल 536 प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं जिनकी कुल कीमत 36210 करोड़ रूपये है। वर्तमान में 191 कार्य गतिमान हैं जो कि 25007 करोड़ के हैं। उन्होंने जिले के गतिमान सभी प्रोजेक्ट्स को एक एक करके मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। समीक्षा बैठक के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था समेत आगामी श्रावण मास के दौरान पुलिस विभाग की तैयारियों को पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *