Sorting by

×


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को सोनभद्र दौरे पर पहुंचेंगे। उनके पहली बार जिले में आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और संगठन स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय, नगर के विभिन्न स्थानों और रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान स्वागत स्थलों पर झंडे लगवाए गए और स्वागत द्वार, बैनर व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक बैठकों का भी आयोजन किया।

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में पहला आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की सीमा से जुड़े रणनीतिक महत्व वाले सोनभद्र में यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा। उनके मार्गदर्शन से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान विधायक ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की “साइकिल” कबाड़खाने में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और संगठन की मजबूती के दम पर पार्टी एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

भूपेश चौबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं और सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा संगठन को और मजबूत करेगा तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह दौरा जिले में संगठन को नई गति देगा और चुनावी तैयारियों को धार प्रदान करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *