Sorting by

×



भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय में मंगलवार को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई। बैठक में महानगर पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और संगठन के दायित्वों का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविध

.

हर महीने तय तारीखों पर होंगी बैठकें

बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्तिकेंद्र की बैठक और चौथे रविवार को बूथ बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहेगा और संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

बैठकों का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश

उन्होंने सभी मंडलों और पदाधिकारियों से कहा कि शक्तिकेंद्र और बूथ बैठकों के लिए अलग-अलग रजिस्टर तैयार किए जाएं। इनमें बैठक की तिथि, स्थान, उपस्थित कार्यकर्ताओं का विवरण, चर्चा के प्रमुख बिंदु, सौंपे गए दायित्व और आगामी कार्ययोजना का नियमित रूप से रिकॉर्ड दर्ज किया जाए। साथ ही प्रत्येक बैठक की सूचना समय पर महानगर और संबंधित प्रभारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

बूथ समितियों को सक्रिय रखने पर बल

बैठक में पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित प्रवास करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया। इसके अलावा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ सशक्तिकरण अभियान की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *