Sorting by

×




प्रयागराज के सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नौ कंपनियों ने भाग लिया, जिनका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से आए बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करना था। मेले में हाईस्कूल से बीटेक तक की योग्यता वाले कुल 1182 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए पंजीकरण कराया था। इन कंपनियों को प्रोडक्शन ऑपरेटर, ब्लॉक ऑफिसर, मशीन ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर, फाइबर एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव और सिक्योरिटी गार्ड जैसे लगभग एक हजार पदों के लिए युवाओं की आवश्यकता थी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले मेले में कंपनियों ने कुल 302 युवाओं का चयन किया। कई बेरोजगार युवा कंपनियों द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर पाए, जिसके कारण उनका चयन नहीं हो सका। चयनित युवाओं को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। विभिन्न कंपनियों के चयन विवरण इस प्रकार हैं: ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल आयुर्वेदिक कंपनी ने अपने 62 रिक्त पदों के लिए 160 पंजीकरणों में से 70 युवाओं का चयन किया। पेरेग्रीन गार्डनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 150 रिक्त पदों के सापेक्ष 51 पंजीकरणों में से 29 युवाओं को चुना। उत्कर्ष स्माइल फाइनेंस बैंक ने अपने 100 रिक्त पदों के लिए 122 आवेदनों में से 55 युवाओं का चयन किया। न्यू एरा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन कंपनी को 300 युवाओं की आवश्यकता थी, लेकिन उन्हें केवल 34 ही मिले। लर्नर प्राइवेट लिमिटेड ने 100 रिक्त पदों के लिए 52 पंजीकरणों में से 27 का चयन किया। टीम लीज सर्विसेज लिमिटेड को 250 युवाओं की जरूरत थी, जिसमें से 70 ने पंजीकरण कराया और 30 का चयन हुआ। ठाकुर पब्लिकेशन को 20 कर्मियों के सापेक्ष 15 मिले। फन फर्स्ट ग्लोबल स्किल प्राइवेट लिमिटेड को 200 कर्मियों की आवश्यकता थी, जिसके लिए 27 युवाओं ने पंजीकरण कराया और 16 का चयन किया गया। म्यूस कॉर्प लिमिटेड ने 71 पंजीकरणों में से 26 युवाओं का चयन किया। कंपनियों को मिले कम अभ्यर्थी सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव यादव ने बताया कि बारिश के बावजूद मेले में युवाओं की अच्छी सहभागिता रही। सभी कंपनियों को उनके मानकों के अनुसार कुछ न कुछ अभ्यर्थी मिले हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इस मेले के जरिए युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिल जाय और कंपनियों को योग्य अभ्यर्थी। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवा सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करवा लें, जल्द ही अगला रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *