![]()
सीएम योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। वह मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी समारोह में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करेंगे। वहीं, शिवपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक सीनियर मैनेजर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बेटी को स्कूल छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी समय एक बस ने उन्हें कुचल दिया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. UBI के सीनियर मैनेजर की पत्नी को बस ने रौंदा: वाराणसी में बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं, घर से 100 मीटर दूरी पर मौत शिवपुर में मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर की पत्नी को बस ने राैंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर बस को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… 2. काशी पहुंचे सीएम योगी: मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के बेटे की शादी में शामिल होंगे, कल कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। शाम को वह राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर 3. वार्डवासियों को विकास चाहिए, पार्षद बोले-चाहकर भी नहीं करा सकते…: वार्ड-96 के रास्ते संकरे, गलियों में बह रहा कीचड़ हम चाहकर भी विकास नहीं करा सकते। यह पुराना शहर है, पुरानी गलियां हैं और इस वार्ड का स्वरूप बदला नहीं जा सकता…। ये कहना है वार्ड-96 दशाश्वमेध के पार्षद नरसिंह बाबा का। लेकिन उनकी इस बात से इतर यहां रहने वाले लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि रास्ते संकरे और खराब हैं। कोई सीवर व्यवस्था नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… 4. वाराणसी में 15 दिन बाद एक्टिव हुआ मानसून: सुबह से रुकरुक कर हो रही बारिश, धान की रोपाई में तेजी आई; 10-11 जुलाई को अलर्ट मंगलवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान गिरकर 30 डिग्री पर आ गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 9 से 12 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। पढ़िए पूरी खबर… 5. भगवान जगन्नाथ के रथ का पूरे वर्ष होगा दर्शन: हाईटेक रथशाला की 3D तस्वीर जारी हुई, 16 जुलाई को भक्तों को दर्शन देंगे भगवान काशी में अब भगवान जगन्नाथ के भक्तों को पवित्र रथ के दर्शन के लिए साल में सिर्फ एक बार रथयात्रा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट हाईटेक रथशाला बनवा रहा है, जहां पूरे साल भगवान के रथ के दर्शन हो सकेंगे। रथशाला में रथ की नियमित पूजा, देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। पढ़िए पूरी खबर… 6. संस्कृत विश्वविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता: ‘भारत चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना’ समेत 2 विषयों पर विद्यार्थियों ने लिखे निबंध संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह से पहले मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए ‘भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना’ और ‘राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य’ विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपने तर्क और विचार रखे। पढ़िए पूरी खबर… 7. BHU में योग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन शुरू: यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी किया, 9 से 27 जुलाई तक अप्लाई करें BHU के योग साधना केंद्र, मालवीय भवन ने योग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। यह चातुर्मासिक अंशकालीन कोर्स अगस्त के चौथे सप्ताह से शुरू होगा। पहले BHU के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर… 8. वाराणसी में मीट-मछली विक्रेताओं के समर्थन में विपक्षी पार्षद: फैसला वापस लेने की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन वाराणसी में मीट, मांस और मछली की बिक्री पर नगर निगम की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में मंगलवार को कारोबारियों और विपक्षी पार्षदों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एपवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर… 9. सावन में भक्तों के लिए बिछाया जाएगा रेड कार्पेट: काशी विश्वनाथ धाम में 7 गेट से मिलेगा प्रवेश, प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक सावन महीने की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस बार श्रद्धालुओं को धाम में 7 गेट से प्रवेश मिलेगा। श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान किसी भी तरह के प्रोटोकॉल दर्शन की अनुमति नहीं होगी। पढ़िए पूरी खबर.. 10. वाराणसी में CM योगी के समर्थन में पोस्टर:लिखा- 3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले; कार्यकर्ता ने कहा- योगी गौ-गंगा और गायत्री के संरक्षक यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी माहौल अभी से गरमाने लगा है। सीएम योगी के आने से पहले शहर में लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। पोस्टर पर लिखा है, ‘3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले’। इसे भाजपा कार्यकर्ता दीपक सिंह राजवीर ने लगवाया है। उनका कहना है कि 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प है। पढ़िए पूरी खबर..
Source link