![]()
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार 12 बजे अपनी ही सरकार के दो विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “हम सिर्फ आवाज़ उठा सकते हैं और बोलकर अपनी भड़ास निकाल सकते हैं। लेकिन इन विभागों की लापरवाही से जो मौतें हो रही हैं, उनका जिम्मेदार कौन है? अगर सही से जांच कराई जाए, तो पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कारण 2 से 4 हजार हादसे सामने आएंगे।” बृजभूषण शरण सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की और दो विभागों के काम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हमारे क्षेत्र में तीन दलित परिवारों के कमाने वाले सदस्य जिनकी उम्र 22 से 42 साल थी एक हादसे में मारे गए। जल जीवन मिशन के तहत वहां पाइप डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम के बाद सड़क की ठीक से फिलिंग, कुटाई नहीं की गई। जिससे, सरिया से लदा एक ट्रक वहां धंस कर पलट गया और उसकी चपेट में आने से इन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के ठेके बहुत बड़ी कंपनियों को मिलते हैं। ये कंपनियां आगे से आगे ‘ठेके पर ठेका’ देती चली जाती हैं, जिससे काम में जिम्मेदारी खत्म हो जाती है। नियम के मुताबिक, सड़क तोड़ने से पहले इन कंपनियों को PWD, नगरपालिका या ग्राम प्रधान से NOC लेनी चाहिए, लेकिन ये कोई NOC नहीं लेते और रसूख के दम पर इनका भुगतान भी हो जाता है। पूरे प्रदेश के गांवों में सड़कें तोड़कर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। बिजली विभाग को भी घेरा
इसके साथ ही पूर्व सांसद ने गोंडा में बिजली विभाग की लापरवाही से हुई एक अन्य दुखद घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बीती 30 जून को विमल नाम का एक युवक अपनी बहन प्राची को परीक्षा दिलाने एलबीएस चौराहे पर लाया था। परीक्षा के बाद दोनों खड़े थे कि अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। बहन को बचाने की कोशिश में करंट की चपेट में आने से विमल की मौत हो गई। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “यह कोई इकलौती घटना नहीं है। पूरे प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही से रोज न जाने कितने इंसान और जानवर मर रहे हैं। जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तब विभाग जागता है। उससे पहले ढीले और जर्जर तारों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।” बोले- सब हमारी गलती है
जब पत्रकारों ने उनसे सीधा सवाल किया कि “यह गलती ठेका कंपनियों की है या विभाग के मंत्रियों की?” तो पूर्व सांसद ने तंज कसते हुए कहा, “अब सारी गलती हमारी ही है। हम जनप्रतिनिधि हैं, जनता के प्रतिनिधि के तौर पर सिर्फ आवाज़ उठा सकते हैं और उठा रहे हैं। बाकी गलती सब हमारी है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… यूपी में 6 हत्याएं करने वाला आसिफ अली मारा गया:STF ने एनकाउंटर में 2 गोलियां मारीं; कच्छा-बनियान पहनकर डकैती डालता था यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सीने में दो गोली लगने से वह ढेर हो गया। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
Source link