Sorting by

×


औरैया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य योजना के तहत सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति की समीक्षा करना और आने वाली बाधाओं को दूर करना था।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकों को सख्त निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगवाने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा जनसमर्थ पोर्टल पर किए गए ऋण आवेदनों को स्वीकृत करने में देरी न की जाए। उन्होंने बैंकों से सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने को कहा।

विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए गए कि पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

साथ ही, नए लाभार्थियों के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएं और पोर्टल पर नेट-मीटरिंग/कॉन्फ़िगरेशन का कार्य समय पर पूरा किया जाए।

परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि जनपद का इस माह तक का लक्ष्य 4554 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का है।

इसके मुकाबले, अभी तक जनपद में 3741 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन किए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वेंडरों को इस माह के अंत तक लक्ष्य के अनुरूप सोलर रूफटॉप स्थापित करने और स्वीकृत ऋण वाली फाइलों के अनुसार इंस्टॉलेशन शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

बैठक में विमलेश कुमार (परियोजना अधिकारी नेडा, औरैया), विद्युत विभाग से संतोष कुमार (अधिशाषी अभियंता मीटर), राजीव सिंह (एल.डी.एम. औरैया), स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सहित जनपद के समस्त वेंडर उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *