![]()
जालौन में मंगलवार को उरई-कोटरा रोड पर गोरन नहर के पास एक ट्रक और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे प्राथमिक विद्यालय करथर के शिक्षक निर्दोष द्विवेदी की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि निर्दोष को चोट नहीं आई है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बस कोटरा से उरई की ओर लगभग 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी। घायलों में बस चालक पुष्पेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। बस में सवार अधिकांश यात्री कोटरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस कोटरा के रामकुमार अग्रवाल की है। घटना के होने के लेकर ट्रक और बस चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घायल यात्रियों को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के हाथ-पैर में चोट लगी है।
Source link