Sorting by

×




भदोही में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया। पदयात्रा का शुभारंभ ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग से होते हुए नारे लगाते हुए दूधनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान के समक्ष पूजा-अर्चना कर दोषियों और सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम देशवासियों की आस्था, मर्यादा और संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रभु श्रीराम को आस्था के बजाय राजनीति का माध्यम बना दिया है।
पांडेय ने आगे कहा कि चुनाव के समय भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसी गंभीर घटनाओं पर मौन है। उन्होंने जोर दिया कि यदि सरकार वास्तव में रामभक्त होती, तो मंदिरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती। कांग्रेस का मानना है कि प्रभु श्रीराम किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार राजन ने एक संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सरकार ने भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल की, उसी के कार्यकाल में मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। अंसारी और राजन ने यह भी कहा कि जांच के नाम पर केवल ‘छोटी मछलियों’ को पकड़कर मामले को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस पूरे प्रकरण के असली और बड़े जिम्मेदार अभी भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि सच जनता के सामने आ सके। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा ,प्रेम बिहारी उपाध्याय ,राजेश्वर दुबे, सुरेश उपाध्याय मुशीर इकबाल त्रिलोकी नाथ बिंद, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी मनोज गौतम, नाजिम अली सुरेश चौहान शिवपूजन मिश्रा रमाशंकर बिंद ,दुर्गेश कुमार तिवारी , शमशीर अहमद,अजय कुमार प्रजापति, गुलजारी उपाध्याय ,राजेश पांडेय, मृत्युंजय सिंह टोनी, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, धीरज पाल ,विशाल गौतम, राकेश मिश्रा, राजनाथ यादव, राम सजीवन गौतम, अभिमन्यु यादव सचिन मिश्रा दिलीप सिंह, विजय शंकर दुबे, आजाद हुसैन ,विनोद गौतम, गुलाब धरप्रजापति मकोई लाल बिन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *