Sorting by

×




कानपुर 24 घंटे के अंदर महिला क्लर्क समेत पांच लोगों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ये घटनाएं कल्याणपुर, चकेरी, सेन पश्चिमपारा, गोविंद नगर व बर्रा थानाक्षेत्रों में हुई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। काम में बोझ में महिला क्लर्क ने दी जान नई बस्ती बारासिरोही निवासी देवेश कुमार प्राइवेट इंटर कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुध(49) रोजगार विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं। सोमवार को वह ड्यूटी में गए थे, जबकि बच्चे अग्रिम व खुशी स्कूल गए हुए थे। वहीं पत्नी घर पर थीं, दोपहर करीब 3 बजे वह घर पहुंचे तो काफी देर दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हुए तो पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। आनन–फानन में वह पत्नी को लेकर निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेश ने बताया कि पत्नी काम के तनाव के चलते डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया। 35 लाख का कर्जा होने पर कारोबारी ने किया सुसाइड लाल बंगला कालीबाड़ी निवासी रंजीत ने बताया कि परिवार में पत्नी मीना व तीन बेटे जसवंत निषाद (29), नंदू व ललित हैं। जसवंत ने करीब 35 लाख रुपए कर्ज लेकर इलाके में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली थी। काफी दिनों से कारोबार ठप चल रहा था, जिससे जसवंत परेशान रहता था। सोमवार को खाना खाने के बाद जसवंत ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह सोकर उठे परिजनों ने कमरे में शव लटकता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया परिजनों ने व्यापार में घाटा होने पर युवक के सुसाइड करने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सेन में पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव सेन पूरबपारा निवासी राजकुमार के परिवार में पत्नी शशिप्रभा, बेटा शिवओम कुशवाहा (21), हरिओम व बेटी निहारिका है। राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा बीए फाइनल ईयर का छात्र था। साथ ही आईटीआई कर चुका था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शिवओम खाना खाकर घर से निकला था। जिसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटा। छोटे भाई हरिओम ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम ग्रामीणों ने घर से ढाई किलोमीटर दूर नहर पटरी किनारे स्थित पेड़ में शव फंदे से लटकता देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। दबौली में 18 साल के मजदूर ने किया सुसाइड दबौली निवासी 18 वर्षीय मजदूर साहिल गौतम ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह मां संजू गौतम आंख खुलने के बाद बेटे के कमरे में पहुंची तो पंखे से शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। साहिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मंझली बहन जानवी और छोटा भाई मयंक हैं। इसके अलावा परिवार में पिता सुजीत, बाबा शंकर और दादी राजरानी हैं। गोविंद नगर थानाप्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वालों ने जानकारी से इंकार किया है। जांच कर कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बर्रा में मजदूर ने पंखे से लगाया फंदा दामोदर नगर निवासी मजदूर अंकित साहू (28) ने सोमवार देर रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह सोकर उठे परिजनों ने शव फंदे से लटकता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिवार में पिता कृष्ण साहू, मां सावित्री देवी व छोटा भाई विशाल साहू है। विशाल ने बताया कि अक्टूबर 2025 में बड़े भाई विकास ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *