Sorting by

×




अमरोहा जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टीम प्रभारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज किए जाएं। एसपी ने महिलाओं को 1090 वुमन पावर लाइन, 112 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देने पर जोर दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस अधीक्षक यादव ने सभी टीमों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही, मिशन शक्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *